रामपुर, जनवरी 10 -- राजकीय रजा डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. जागृति मदान धींगड़ा के निर्देशन में शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा छात्र छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध, चार्ट, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों, सड़क दुघर्टना से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित विषय पर निबंध लिखे और बढ़िया ढंग के चार्ट व पोस्टर बनाए। इस अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों अविभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डा. उमंग अग्रवाल, विनीत, विवेक, ताबिश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...