हाजीपुर, सितम्बर 27 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया। मध्य विद्यालय सुलतानपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर के छात्र-छात्राओं ने एचएम ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की एचएम किरण कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर गांव में घूम कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इसके अलावा मध्य विद्यालय चजेयाज में एचएम राजीव कुमार रंजन के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील किया। जागरूकता रैली के दौरान स्कूली बच्चे बनो देश के भाग्य विधाता,अब जागो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.