नवादा, फरवरी 10 -- नवादा, निज प्रतिनिधि मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड सोमवार को जिले के सभी सरकारी स्कूलों के अलावा डायट में प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम जिले के 1221 सरकरी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के 1 लाख 45 हजार बच्चों ने देखा। जबकि डायट नवादा में 95 प्रशिक्षु शिक्षकों व तीन सौ शिक्षकों ने पीएम के परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड देखा। पीएम मोदी के साथ बातचीत का यह कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे शुरू हुआ। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पीएम मोदी से सवाल पूछने का मौका मिला। पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा का तनाव कम करने के टिप्स बताए। इसके साथ ही सेल्फ स्टडी और कोचिंग व पढ़ाई की नई टेक्नोलॉजी आदि विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.