पीलीभीत, फरवरी 19 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में पूर्व छात्र एवं पूर्व शिक्षक अयूब खान द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ब्लॉक ललौरीखेड़ा एआरपी धर्मेंद्र कुमार और सौरभ कुमार ने भी शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में रियासत और अली जहेरा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आंख बंद कर बास्केट बाल को एक बास्केट में डाला गया। छात्राओं ने गीत गाकर वाहन दुर्घटना एवं प्लास्टिक हटाओ अभियान पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने वाहन दुर्घटना के लिए स्लोगन लिखे और प्लास्टिक हटाओ के स्लोगन भी लिखकर उपस्थित समूह को बताया। संचालन शवाना बी ने किया। समापन पर प्रधानाचार्य सीमा रिजवी ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...