उन्नाव, फरवरी 14 -- नवाबगंज। ग्राम माती स्थित मां पूणिमा जीनियस पब्लिक स्कूल एवं मां नयना देवी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद राजबहादुर सिंह चंदेल, विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन बृजेश रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक सर्वेश सिंह ने की। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.