पीलीभीत, जनवरी 21 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं रील्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। बीसलपुर डिग्री कालेज में सड़क सुरक्षा पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता जिसका विषय सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका था। जिसमें लगभग 25 छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखें। जिसमें उन्होंने युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, यातायात नियम का पालन करने, तेजगति में वाहन न चलने और हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने आदि पर विचारों रखे। साथ ही नाटक नुक्कड़ के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। कार्यक्रम में डॉ दरख्शा, डॉ पवन त्रिवेदी, डॉ सुनील, डॉ रोहित पटेल, डॉ महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.