रिषिकेष, फरवरी 20 -- ऋषिकेश स्थित रामा पैलेस में फिल्म गोदान के प्रथम शो का प्रदर्शन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास के 580 छात्र-छात्राओं ने फिल्म देखी। फिल्म के जरिए विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से संस्कृति, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की सीख प्राप्त की। शुक्रवार को दून मार्ग स्थित रामा पैलेस में फिल्म गोदान के शो का शुभारंभ धर्मार्थ गो सेवा ट्रस्ट के मौनी बाबा एवं विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल ने किया। मुख्य अतिथि मौनी बाबा ने कहा कि भारतीय परंपरा में गौ का महत्व केवल आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती, पोषण और पर्यावरण संरक्षण से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इसे समाज को जागरूक करने वाली सार्थक पहल बताया। डॉ. विजयपाल ने कहा कि इस प्रकार की फि...