मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज (विधि संकाय) के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को लाकड़ी स्थित हिन्दुस्तान कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने प्रिंटिस प्रेस में लगी मशीनों के बारे में बड़ी ही बारीकी से जाना और समझा। इस दौरान उनमें यह भी जानने की उत्सुकता दिखी कि अखबार कैसे छपता है, कैसे तैयार किया जाता है जैसे उनके सभी सवालों का जवाब देकर अखबार निकालने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नमृता जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश चंद्र गुप्ता और बीबीए, एलएलबी, बीकॉम, एलएलबी चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...