देहरादून, फरवरी 4 -- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार से सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। 4 से 7 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन कुलपति प्रो. के प्रतापन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने विश्वविद्यालय में सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मालविका सती कांडपाल ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह में नृत्य, संगीत, फैशन शो, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और फूड फेस्ट जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। पहले दिन फैशन शो में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति की चेयर...