शामली, दिसम्बर 17 -- शहर के सेंट आरसी कावेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल का शैक्षिक भ्रमण दल पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आमंत्रण पर कक्षा 9 से 12 तक के 70 छात्र-छात्राओं के साथ दिल्ली रवाना हुआ। भ्रमण की अगुवाई विद्यालय के डायरेक्टर भारत संगल एवं प्रधानाचार्य उज़मा जैदी ने की। भ्रमण का प्रथम पड़ाव संसद भवन रहा, जहां विद्यार्थियों ने बागपत सांसद राजकुमार सांगवान एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को लोकसभा की कार्यवाही प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। उस समय सदन में मनरेगा योजना को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा चल रही ...