पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर केनगर अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय परोरा में गुरुवार को विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी एवं प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महिला अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निबंध, भाषण, गीत और नुक्कड़ नाटक जैसे आकर्षक माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में अपील की कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और आगामी 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि मतदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.