हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हैड़ाखान के छात्र छात्राओं ने रविवार को शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यालय में अध्यनरत 130 छात्र-छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मोटाहल्दू स्थित 'हिन्दुस्तान' अखबार की प्रेस का भ्रमण किया। जहां उन्होंने अखबार संबंधी जानकारी प्राप्त की। अखबार किस तरीके से छपता है और किस तरीके से वह आम जनता तक पहुंचाया जाता है, इसकी जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय से प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडे, धीरेंद्र मिश्र, अजीत कुमार पाठक, अजय कुमार शर्मा, विकास सेठ, अमरुद्दीन, हेमा राणा, आशा दुर्गापाल, जानकी लोहनी, भावना उपाध्याय, दीक्षा, खीमा जोशी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...