सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी के छात्र छात्राओं ने सर्वांगीण विकास के लिए देहरादून के फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, विज्ञान केंद्र और चिड़ियाघर का शैक्षणिक भ्रमण कर इसे यादगार अनुभव बताया। फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में छात्र छात्राओं को वन संपदा संरक्षण विज्ञान प्रयोगशाला, वायुमंडल, पैंडुलम, अलग-अलग प्रकार के दर्पण चिड़ियाघर मे पक्षी, मछलियां, सांप, कछुए, मगरमच्छ, हिरण, बारहसिंगा, गुलदार व चीते को नजदीक से देखा और उनके रहन-सहन खान-पान के बारे में जानकारी प्राप्त की। अनेक पेड़-पौधों एवं फूलों को देख जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने मां डाट काली मंदिर में दर्शन कर गंगोह वापसी की। भ्रमण में प्रधानाचार्य संजय कुमार, उपप्रधानाचार्य दीपक सैनी, पीटीआई सुमित चौहान, सचिन शर्मा, आशीषभारद्वाज आदि शिक्षक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...