रुडकी, फरवरी 7 -- झबरेडा। लाठरदेवा हूण स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं का एक दल शुक्रवार को देहरादून के ज्ञान धाम में पहुंचा। रीजनल साइंस सेंटर विज्ञान धाम में छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण करते हुए उत्साह जनक ज्ञान अर्जित किया। साथ ही साइंस के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी जुटाई। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी साइंस के विषय में विभिन्न जानकारी ली ताकि छात्र-छात्राओं को साइंस के विषय में गहराई से जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर पीएम श्री प्रभारी विपुल सालार, एसके राठौर, सूरजभान, प्रताप नारायण, अनीता, अलका रानी, तनु एवं उस्मान आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.