कोटद्वार, नवम्बर 12 -- दुगड्डा ब्लाक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालिंगा में बुधवार को ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर व पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का आरंभ देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति के कार्याध्यक्ष डाक्टर रमाकांत कुकरेती, नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के अध्यक्ष अनुराग कंडवाल,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत व समिति के मनमोहन काला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को स्वेटर एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर समिति संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल ने अभिभावकों एवं गुरुजनों से अनुरोध किया कि हमें आदर्श नागरिक एवं अधिकारी तैयार करने हैं जो राष्ट्र के गौरव को विश्व में बुलंद करें और यह तभी हो सकता है जब स्कूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.