लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एकेटीयू के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट विभाग में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में प्रदीप कुमार पांडेय ने प्रतिभागियों को वित्तीय योजना, सुरक्षित निवेश, निवेश से जुड़े जोखिम, निवेशकों के अधिकारों एवं धोखाधड़ी से बचाव के विषय में विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। सत्र को संवादात्मक बनाया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ. विनय चतुर्वेदी, डॉ. गजेंद्र गुप्ता, सुश्री सैफाली सिंह एवं डॉ. वर्षा शुक्ला की उपस्थिति रही। डा. विनय चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं को प्रारंभिक स्तर से ही वित्तीय रूप से जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...