नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 छात्र-छात्राओं को गुरुवार को सम्मानित किया। उनको प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार राशि के चेक दिए गए। सभी मेधावी बच्चे ग्रामीण और निम्न आय वर्गीय परिवारों के हैं। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कुश्ती, दौड़, ऊंची कूद, क्रिकेट और जिम्नास्टिक जैसे विभिन्न खेलों में मंडल और राज्य स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक हासिल करने वाले 19 छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान एनपीसीएल के एचआर प्रमुख शरद सिन्हा, बिजली वितरण और संचालन के प्रमुख सारनाथ गांगुली, मेघना डोसी आदि ने छात्र-छात्राओं क...