विकासनगर, जनवरी 29 -- विकासनगर, संवाददाता। महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में विद्यार्थियों को योग से निरोग रहने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। प्रतिदिन आधा घंटा विद्यार्थियों को योग कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि योग करने से विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने बताया कि आज के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में योग ने अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली है। आधुनिक युग में योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाता है। योगासन, प्राणायाम, ध्यान, और अन्य योगिक क्रियाएं न केवल शरीर को स्वस्थ बनाती हैं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होती हैं। शारीरिक प्रशिक्षक कुंवर सिंह राय ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन व्यायाम के साथ प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, स्...