बिजनौर, जनवरी 26 -- लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन को साइबर जागरूकता एवं मतदाता दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने किया। छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उधर गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई एवं मतदाता साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता दिवस तथा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...