रिषिकेष, दिसम्बर 15 -- डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्पिक मैके संस्था के विश्वविख्यात बांसुरी वादक रोनू मजूमदार ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत से जुड़ी जानकारियां भी दी। सोमवार को डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में स्पिक मैके संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विश्वविख्यात बांसुरी वादक एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत रोनू मजूमदार ने किया। उन्होंने अपनी सजीव, भावपूर्ण और साधना से परिपूर्ण प्रस्तुति से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोनू मजूमदार के साथ बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्रा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वहीं बांसुरी पर रोनू मजूमदार के शिष्य कल्पेश सचाला ने गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर उदा...