टिहरी, मई 28 -- श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई व एमएल) के अनुप्रयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके जोशी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कुलपति प्रो जोशी ने अपने सम्बोधन में इस मौके पर कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधुनिक युग की आवश्यक तकनीकें हैं, जो कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, कृषि और उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नवाचार एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीकी नवाचारों का युग है। एआई और एमएल अब केवल शोध या विज्ञान की अवधारणाएं नहीं रहीं, बल्कि ये हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.