रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 16 -- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग परिसर जवाडी में यौन उत्पीड़न जागरूकता सप्ताह को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में कई जरूरी जानकारियां दी गई है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ अनीता बिष्ट, डॉ अंविता सिंह, डॉ रजनी रौथाण ने स्वयंसेवियों को कार्य स्थल पर यौन जागरूकता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। डॉ गोपी प्रसाद द्वारा महिला के साथ भेदभाव का प्रश्न रखा गया। डॉ आशीष नौटियाल द्वारा अधिकारों की जानकारी की बात कही गई। एनएसएस नोडल श्रीकांत नौटियाल द्वारा सभी स्वयंसेवियों को सुख की चाह न रख कर विद्या के लिए समर्पण एवं इस सप्ताह को मनाने के इतिहास की विस्तृत जानकारी स्वयंसेवियों को दी गई। इस मौके पर महाविद्यालय से डॉ सुरेन्द्र रावत, विपें...