देहरादून, मार्च 10 -- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (पीएम पोषण) के तहत अक्षय पात्र फाउंडेशन ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन की डिस्ट्रीब्यूशन एग्जीक्यूटिव पूजा चौहान, क्वालिटी एग्जीक्यूटिव कौशल नौडियाल तथा स्कूल रिलेशनशिप मैनेजर प्रीति राणा ने छात्र-छात्राओं को न्यूट्रीशियन वैल्यू (पोषक तत्वों) से संबंधित जानकारी दी। प्रीति राणा ने बच्चों से उनके दैनिक खान-पान पर चर्चा की और बच्चों को अपने भोजन में नियमित रूप से दाल, फल तथा सब्जियों को शामिल करने तथा उनसे मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे बाजार की चकाचौंध में फास्ट फूड और पैक्ड फूड का अत्यधिक सेवन करने लगे हैं। जिससे उनमें मोटापे के साथ ही अन्य बीमारियों का खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.