शामली, दिसम्बर 13 -- थाना भवन क्षेत्र के मसावी में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं को नए कानूनों के दंड व बचाव, साइबर क्राइम, छेड़खानी की रोकथाम तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उपनिरीक्षक लोकेश कुमार हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह मय पी सी 2 मोबाइल चालक हेड कांस्टेबल प्रवेश ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने अपराध होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने, साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा कानूनी प...