अमरोहा, अप्रैल 5 -- गोया वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के समय संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग एवं दिमागी बुखार के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी छात्र-छात्राएं पूरी आस्तीन की शर्ट एवं पूरी लंबाई की पेंट पहन कर स्कूल आएं। घर में मच्छरों की रोकथाम के लिए दरवाजे-खिड़की पर जाली चढ़वाएं व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें। कूलर का पानी भी समय-समय पर बदलते रहें। इस दौरान प्रबंधक आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.