महाराजगंज, फरवरी 8 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। पं. काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में एनएसएस की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इकाई के तत्वावधान में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार पटेल ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाना जैसे नियम अपनाकर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को...