बलिया, मार्च 8 -- रसड़ा। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज व बाबा रामदल राजेंद्र सिंह लॉ कॉलेज पकवाइनार में शुक्रवार को 'पढ़े विवि-बढ़े विवि, पढ़े महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं ने अपनी पसंद की पुस्तक का वाचन किया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों दूर करने के लिए दहेज मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम मोबाइल की दुनिया में समय बिता रहे बच्चों को पुस्तकों की ओर वापस लाने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर विजय शंकर, प्रशांत सागर, सुशील कुमार, राजकुमार प्रजापति, जनमेज सिंह, भानुप्रताप सिंह, बबलू राजभर, भागवत त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह, प्रियंका यादव, श्वेता सोनी तथा एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.