मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं का थाना भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया गया। शहर के विभिन्न थानों में स्कूली छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया। बच्चों ने थाने की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और हथियारों के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली। नगर थाने पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार, साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर उनको थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। बच्चों को थाने के सिरिस्ता, ओडी कक्ष, हाजत, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, डायल 112, एफआइआर, चार्जशीट, स्टेशन डायरी के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं, मिठनपुरा थाने पर स्कूली बच्चों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दी गयी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.