उरई, नवम्बर 4 -- उरई। एसपीईएल समीक्षा गोष्ठी पुलिस लाइन में हुई। इसमें एलवी एन्टनी देव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ और डॉ दुर्गेश कुमार प्रभारी एसपीईएल के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना व अन्य अधिकारी व छात्र-छात्राए रहे। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एन्टनी देव कुमार व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को आपराधिक कानून, साइबर अपराध/बचाव व कानून व्यवस्था के संबन्ध में बताया। 50 स्नातक छात्र-छात्राओं न पुलिस कार्यप्रणाली व आपराधिक कानूनों के संबन्ध में जानकारी ली है। पुलिस अधीक्षक के साथ गोष्ठी में अवधेश कुमार सिंह, नोडल पुलिस अधिकारी/क्षेत्राधिकारी कालपी, अर्चना सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, डा सुरेन्द्र यादव जिला नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.