चम्पावत, मार्च 3 -- कुलेठी प्राथमिक स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को विश्व वन्य दिवस की थीम की जानकारी दी। चम्पावत के रेंजर दिनेश जोशी ने वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने वनों में आग लगने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। गोष्ठी में प्रधानाध्यापिका कविता वर्मा, मुन्नी अधिकारी, कमला पनेरू, प्रियंका विश्वकर्मा, डुंगर देव जोशी, चतुर सिह, हरीश जोशी, पंकज बोहरा, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...