अमरोहा, दिसम्बर 12 -- जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान एवं उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं से बात करते हुए साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि ऐसी घटनाएं ज्यादातर तब होती हैं, जब हम वीडियो गेम या ऐसी कोई सोशल एक्टिविटी करने में व्यस्त हो जाते हैं। उसी समय अपराधी मोबाइल को किसी तरह हैक कर लेता है जो पता भी नहीं चलता। फिर जैसा वह चाहता है वैसा आपके मोबाइल को चलाता है और आपको किसी बड़ी घटना का शिकार बना देता है। इसलिए मोबाइल आदि बहुत ही सावधानी से प्रयोग करें। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ.गजेंद्र पाल सिंह, शैलेश कुमार पंकज, लल्लू सिंह, राधेश्याम, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शिव शंकर यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...