पौड़ी, मार्च 18 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में नमामि गंगे इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सुमन ने सभी छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डा. विवेक रावत ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रभारी प्राचार्य डा. छाया सिंह ने कहा कि हमें भी गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए अपना योगदान देना चाहिए। अपने घरों में कचरों को अलग-अलग कर सही तरीकों से निस्तारण एवं अपने आस-पास रहने वाले लोगों को नदियों में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक करना चाहिए। इस दौरान नदियों की स्वच्छता के संकल्प हेतु महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.