फतेहपुर, फरवरी 12 -- छिवलहा। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया योजना से आच्छादित शिक्षा क्षेत्र हथगाम के कंपोजिट विद्यालय पलिया बुजुर्ग में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को महर्षि भृगु की तपोस्थली ओम घाट का भ्रमण कराया गया। जहां आश्रम पद्धति की शिक्षण विधा से परिचित कराया गया, साथ ही गंगा के तट पर ध्यान आसन किया गया। भ्रमण में विद्यालय से 35 बच्चों का चयन विज्ञान और गणित की क्विज प्रतियोगिता से किया गया। इस मौके पर गयासुद्दीन खान, मो.अशरफ अली, मनीषा देवी, रोहित साहू, गौरव कुमार, अमित कुमार, अवधेश कुमार, अंकिता गुप्ता, रागनी, लवकुश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...