सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- परिहार। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्हवां के कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर सुतिहारा का भ्रमण कराया गया। इसमें विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह भ्रमण बिहार सरकार के ट्विनिंग ऑफ स्कूल योजना के तहत कराया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार और बेहतर संसाधनों को साझा करना है। इसके तहत ग्रामीण, शहरी, निजी या केन्द्रीय विद्यालयों को एक-दूसरे से जोड़कर पीयर-टू-पीयर लर्निंग, स्मार्ट क्लास और प्रयोगशालाओं का अनुभव प्रदान किया जा रहा है। यह योजना शिक्षा के आदान-प्रदान और अनुभवात्मक सीखने को बढ़ावा देती है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जौहर अली ने बताया कि ट्विनिंग ऑफ स्कूल एक शैक्षिक पहल है। इसमें दो या दो से ...