बोकारो, मार्च 4 -- तेनुघाट। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल प्रांगण में सुकोकाई कराते यूनियन इंडियन झारखंड शाखा की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। करीब 400 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्कूल निदेशक विनोद कुमार नापित ने बताया कि आज के युग में कराटे का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को लेना आवश्यक है। आत्मरक्षा हेतु बहुत ही जरूरी है। यह एक तरह का खेल भी है जो शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मजबूती के साथ आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाते हैं। प्राचार्य आशा कुमारी व राजेंद्र कुमार नापित सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...