नोएडा, दिसम्बर 11 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-126 पुलिस ने पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा बेचने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चार किलो 538 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार रात टीम ने एक सूचना के आधार पर जेपी विशटाउन सोसाइटी के पास से अमर भरवे को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चार किलो 538 ग्राम अवैध गांजा, नामी ई-कॉमर्स कंपनी के नाम से बना हुआ पैकिंग बॉक्स और टेप, घटना में प्रयुक्त होने वाली एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी यहां के विभिन्न पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से गांजा सप्लाई करता है। आरोपी गांजे की सप्लाई के लिए नामी ई-कॉमर्स कंपनी की पैकिंग का प्रयोग करता है। आरोपी ने पुलिस को बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.