पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पीलीभीत। समाधान विकास समिति की ओर से जिला राजकीय पुस्तकालय में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। समिति के संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मीकांत शर्मा ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-1986 और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता को धोखाधड़ी से बचाने, दोषपूर्ण उत्पादन तथा सेवाओं में कमी से बचने, उन्हें सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने में अधिनियम महत्वपूर्ण है। समूह परिचर्चा में सुमन और राजपाल ने उत्क़ृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुस्तकालय समन्वयक रेखा, तकनीकी सहायक रवींद्र, तिलकराम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.