मुरादाबाद, मार्च 8 -- राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों की टीम ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपदाओं के कारण, आपदाओं की पूर्व तैयारी और बचाव के विषय में महत्वपूर्ण और व्यावहारिक जानकारी दी। विशेषज्ञों की टीम में एसडीआरएफ और फायर विभाग के सदस्य आकाश बंसल, आकाश चौधरी, धीरज सिंह, अजय कुमार, मोहित शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अमित कुमार, कपिल कुमार और भारत स्काउट गाइड के शुभम सैनी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने भूकंप, बाढ़, अग्नि आदि के साथ साथ सीपीआर और चोकिंग से बचने के तरीके का प्रदर्शन किया और छात्र-छात्राओं को भी फर्स्ट हैंड अनुभव लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत रेंजर्स प्रभारी सुश्री मधु त्यागी द्वारा भारत स्काउट एवं गाइड के ध्वज का ध्वजारोहण करके किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.