बेगुसराय, फरवरी 18 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के जीत लाल उच्च विद्यालय नयागांव बलहपुर में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई का अवसर मिल रहा है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के लिए अलग से किसी ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं की गई है। बताया गया है कि जिस विषय की कक्षा होती है, उसी विषय के शिक्षक स्मार्ट क्लास में उपस्थित रहकर पढ़ाई कराते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वरुण कुमार ने बताया कि स्मार्ट क्लास का संचालन मेमोरी कार्ड के माध्यम से किया जाता है। इसमें विषयवार शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध रहती है। इसे स्क्रीन के जरिए बच्चों को दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि दृश्य (विजुअल) माध्यम से पढ़ाई होने के कारण बच्चों को विषय समझने में आसानी होती है और उनकी रुचि भी बढ़ती है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.