आगरा, नवम्बर 26 -- काजीपाड़ा स्थित नवयुग कन्या पाठशाला में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 76वां भारतीय संविधान दिवस के मौके पर डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्कूल के बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया। बच्चों को चॉकलेट देकर संविधान का पालन करते हुए पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस और सचिव विवेक बौद्ध ने कहा भारतीय संविधान बहुत ही खूबसूरत है। दलित शोषित वंचित समाज को पढ़ने लिखने का अधिकार दिलाया। संविधान न होने से पहले बेटियों को पढ़ने का अधिकार नहीं था। आज बेटियां राष्ट्रपति जैसे उच्च पदों पर रहकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। मनीष कमल, जयश्री, रेनू गुप्ता, इंद्रा, मुकेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.