सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। उजागर लाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 बी की छात्राओं तथा छात्रों के द्वारा कक्षा 12 बी के छात्राओं हेतु एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फीता काटकर प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा केक काटा गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडे ने कहा कि विद्यालय के छात्र देश ही नहीं विदेशों में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता महेश नारायण मिश्र ने कहा कि की अध्ययन अध्यापन के उपरांत हमें जीवन मे लक्ष्य मिलने पर हमारा सबसे बड़ा दायित्व विद्यालय की ओर रखना चाहिए। इस दौरान जगदीश प्रसाद यादव, प्रेम शंकर, सुशील कुमार, मनोज कुमार, आदित्य कुमार आदि शिक्षक मौके पर मौजूद थे।

हिंद...