बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता कमासिन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंथरी भाग-2 में गणतंत्र दिवस पर बच्चों के द्वारा झाड़ू लगाने का एक निजी चैनल पर वीडियो वायरल होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। वीडियो में कई बच्चे सफाई करते दिख रहे हैं। अध्यापक रामप्यारे, राकेश गौतम ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया के लोग आए थे। स्कूल में सफाईकर्मी की नियुक्ति न होने से सभी अध्यापक मिलजुलकर परिसर की सफाई करते हैं। वायरल वीडियो को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...