दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा शहर दो विश्वविद्यालय मुख्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, तारामंडल आदि से एजुकेशनल माहौल है। कई एरिया में सैकड़ों कोचिंग सेंटर खुले होने से निजी लॉज हाउस हैं। जानकारों की मानें तो दरभंगा जिले में 565 के करीब रजिस्टर निजी कोचिंग संस्थान हैं जहां करीब एक लाख विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। वहीं गली-मोहल्ले में 500 से अधिक कोचिंग सेंटर खुले हैं जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाती है। साथ ही माध्यमिक स्तर के करीब 1500 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। शिक्षक एवं कैरियर विशेषज्ञ सजल यादव बताते हैं कि प्रतिवर्ष निजी संस्थानों में 60 से 70 हजार नए छात्र नामांकन लेते हैं। इनमें से करीब 20 हजार एक वर्ष के भीतर असुविधाओं की वजह से शहर छोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.