सोनभद्र, दिसम्बर 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मिर्जापुर विनीत सिंह रहे। मुख्य अतिथि विनीत सिंह, महाविद्यालय के संस्थापक डा. गया सिंह, निदेशक डा. गोपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय की छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। महाविद्यालय के संस्थापक डा. गया सिंह ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य परोपकार होता है, सामाजिक नवनिर्माण होता है। समाज परिवर्तन के लिए हम यह कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ-साथ बाल शिक्षा और नारी शिक्षा के क्षेत्र में संत कीनाराम कालेज का योगदान सोनभद्र के लिए अवर्णनीय है। मुख्य अतिथि एमएलसी मिर्जापुर विनीत सिंह ने कहा कि...