हरिद्वार, नवम्बर 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके बत्रा ने शनिवार को अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले कशिश ठाकुर तथा पार्थ शर्मा को सम्मानित किया। कशिश ठाकुर ने अपने कौशल का लोहा मनवाते हुए हैमर थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था । वहीं, पार्थ शर्मा ने भी शानदार खेल दिखाते हुए शॉट पुट (गोला फेंक) में रजत पदक और हैमर थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके साथ ही सम्मान कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी वर्ग-2 पर चयनित छात्रा नीलम जोशी को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि कॉलेज की धरोहर है। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के प्रधा...