बगहा, जनवरी 31 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु-बालिका विद्या मंदिर बेतिया के प्रांगण में विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर शनिवार को पहुंचे। उनके साथ में लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव तथा चम्पारण विभाग के जिला निरीक्षक ललित कुमार राय उपस्थित रहे। वंदना सभा में माननीय उपाध्यक्ष भटनागर जी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का परिचय विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता ओझा ने कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु धरती पर जीवों की उत्पत्ति तथा मानव की श्रेष्ठता पर प्रकाश डाला। मानव अपने बुद्धि के बदौलत ही इस धरती पर सभी असंभव काम को संभव कर सकता है जबकि अन्य जीवों में ऐसा करने की क्षमता नहीं रखतें हैं। आगत अतिथियों का सम्मान विद्यालय के उपाध्यक्ष उज्ज्वल नमन एवं कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र र...