मऊ, फरवरी 22 -- पहसा। शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव के साठ छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण पर गोरखपुर के लिए रविवार को रवाना हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद, शिक्षक गण मदन राम, संजय यादव, चंदन, राधेश्याम, बंटी, विनय कुमार प्रजापति, उषा, प्रेमशिला के साथ निजी वाहन से रवाना हुआ। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान गोरखनाथ मंदिर, चिड़ियाघर, तारामंडल, रामगढ़ ताल, नौका बिहार, बिंदवासिनि पार्क का भ्रमण करेंगे। इस भ्रमण को लेकर छात्र-छात्राओं में व्यापक उत्सह रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...