धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना ने पीएमश्री स्कूलों पर फोकस शुरू कर दिया है। मंगलवार से बच्चों को वोकेशनल एक्सपोजर के तहत कौशल विकास केंद्रों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। इनमें छठी से आठवीं कक्षा के 100 बच्चों को भाग लेना है। 50 बच्चे आईटीआई भ्रमण व 50 बच्चे कौशल विकास केंद्रों का भ्रमण करेंगे। आईटीआई बाघमारा व आईटीआई गोविंदपुर समेत कौशल केंद्रों का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने विस्तृत निर्देश जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.