मुंगेर, दिसम्बर 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बीते सात दिसंबर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने बिहरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर पेट्रोल पंप से दो सौ मीटर आगे मेनहा जाने वाली सड़क पर लूटपाट के दौरान सुपौल जिले के जगतपुर निवासी छात्र नीरज कुमार मिश्रा को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। गोलीकांड के तीन सप्ताह बाद भी पुलिस इस मामले में एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके बाद पुलिस ने आम लोगों से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा है। सहरसा पुलिस ने बाइक सवार तीन अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीर जारी करते हुए सहरसा पुलिस ने लोगों से गिरफ्तारी करने में सहयोग की अपील किया है। जानकारी हो की सात दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने बिहरा थाना क्...