लखनऊ, मार्च 24 -- एसआरएस पुलिस चौकी के सामने रेट्रो कैफे में शनिवार रात दो छात्र गुटों में मारपीट के बाद हुई फायरिंग के मामले में गोमतीनगर पुलिस ने आरोपित मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। प्राथमिक जांच में चिनहट पुलिस की लापरवाही की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाटी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित मनीष तिवारी विकासनगर का रहने वाला है। वहीं, हमले में फरार हिस्ट्रीशीटर प्रवीण गोस्वामी के अलावा साजन मिश्रा, रिषभ राय, हर्षित राय, विपिन, विनोद पांडेय समेत अन्य अज्ञात की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस की तफ्तीश में सीसी फुटेज में एक आरोपित गोली चलाते दिखा है। वहीं, दूसरे पक्ष से फायरिंग किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की पूछताछ में अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.